बिलासपुर। आप आदमी पार्टी शनिवार को होली मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगी। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहेगा। पंजाब में सरकार बनने के बाद आप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह देखा जा रहा है। सदस्यता अभियान के दौरान इसका असर भी देखने को मिल रहा है। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को अपने अंदाज में संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। संदेश भी नपे तुले शब्दों में दे रहे हैं। पार्टी की ताकत कार्यकर्ता साथी होते हैं। हम अमूमन काम के लिए मिलते हैं और फिर से अगले कार्यक्रम के लिए लग जाते हैं। लेकिन इस बार हम साथ बैठेंगे। साथ में चाय पिएंगे, गुलाल से खेलेंगे, गाना-नाचना भी होगा।साथ ही कुछ कार्यकर्ता साथियों को, उनके काम और कड़ी धूप में विजय यात्रा में शामिल होकर, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात एक किया है। बीते दिन में भी सदस्यता अभियान हो या कोई अन्य कार्यक्रम, सबमें उतने ही तन मन धन से लगे रहे हैं, उनको सम्मानित करेंगे। पदाधिकारी इस अंदाज में संदेश दे रहे हैं कि कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाने वाला है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के बाद पंजाब की सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी देश के अन्य राज्यों में पांव जमाने की तैयारी में है। सबसे ज्यादा फोकस हिंदी भाषी राज्यों में है। इसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है।