राजस्थान की राजधानी जयपुर में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। 45 साल की महिला पति से विवाद के बाद घर में अकेली रहती थी। बुधवार रात को महिला से दुष्कर्म के बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसके घर पहुंचे। इस दौरान उसका खून से लतपथ शव कमरे में पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बस्सी थाना इलाके के बिहारीपुरा गांव में एक 45 साल की महिला रहती थी। पति से विवाद के बाद वह यहां दस साल से अपने मामा के यहां रह रही थी। बुधवार रात को महिला घर में अकेली थी। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका शव पीएम के लिए अस्पताल भेजा और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी