प्रयागराज। धूमनगंज इलाके के राजरूपपुर में एक युवक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। वह पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर दुखी था। सोमवार दोपहर इस आत्महत्या की घटना का पता चलने पर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारकर सील किया।

एक साल पहले हुइ थी शादी  
 

राजरूपपुर निवासी जमुना प्रसाद भारतीय के तीन बेटों में 27 वर्षीय रवि दूसरे नंबर पर था। वह दीवार पेंटिंग (पोताई) का काम करता था। उसकी शादी पिछले वर्ष कौशांबी में काजू गांव की अनीता से हुई थी। अनीता एक माह पूर्व मायके गई तो लौट नहीं रही थी। इस वजह से रवि दुखी था। सोमवार दोपहर वह घर लौटने के बाद कमरे में चला गया। दोपहर बाद खिड़की से झांकने पर पता चला कि उसने रोशनदान में साड़ी के फंदे से लटक जान दे दी है।

रव‍ि की मौत से घर में कोहराम

रव‍ि की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग आ गए। राजरूपपुर चौकी पुलिस पहुंची और धक्का देकर दरवाजा खोला। पुल‍िस ने शव को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेजा और आगे कार्रवाई की।