लुधियाना। पुलिस ने पुलिस और इनकम टैक्स अफसर बनकर लोगों से ठगी मारने वाले दो लोगों को काबू किया है। यह लोग अलग-अलग तरीके से लोगों से ठगी करते थे। ह गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की गई विशेष छानबीन के परिणामस्वरूप हुई है।

पुलिस अधिकारी बनकर करते थे ठगी

जानकारी देते हुए जेसीपी रूरल जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रही थी कि दो लोग अलग-अलग तरीके से पुलिस के अधिकारी बनकर ठगी करते हैं। पुलिस ने जनता नगर निवासी गोपीचंद और उसके सहयोगी कोट मंगल सिंह निवासी अमरीक सिंह को गिरफ्तार किया है। यह लोग पुलिस के लोगो और फोटो का इस्तेमाल कर लोगों को धमकाते थे।

लुधियाना पुलिस की बड़ी सफलता

अपराधी अब तक अपने खातों में अलग-अलग तरीके से 11 लाख रुपये हासिल कर चुके हैं। यह अपराधी ठगी करने के लिए आम लोगों के विश्वास का दुरुपयोग कर रहे थे। इन अपराधियों ने अपराधिक गतिविधियों को चलाने के लिए पुलिस और इनकम टैक्स अफसर के लोगो और फोटो का इस्तेमाल किया था। यह गिरफ्तारी लुधियाना पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। इसके साथ ही, लोगों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियों का पालन करने की भी आवश्यकता है।