लखनऊ | पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर यूपी में आज 26 व 27 अप्रैल को राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इस दौरान राजकीय कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा।इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी कर दिया गया है।शिरोमणि अकाली दल के संस्थापक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया था। वह 95 साल के थे। वह पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।उन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।