पटना। हवा की मजबूत स्थिति और बिहार के ऊपर से गुजरती ट्रफ-लाइन के प्रभाव से आज राज्‍य के 31 जिलों में आंधी-पानी के आसार हैं। वहीं, 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी की मनों तो इस तरह की स्थिति शुक्रवार तक बनी रहेगी। इस प्रकार की बारिश प्री-मानसून के संकेत हैं।