भरतपुर। भरतपुर के नीमघटा मौहल्ले में आज सुबह सिलेंडर फटने से तीन लोग झुलस गए। उन्हे इलाज के लिए राजकीय अस्पताल लाया गया है। यहां  प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। सिलेंडर के धमाके से आसपास इलाके में अफरातफरी मच गई।
 जानकारी के अनुसार नीमघटा मोहल्ला निवासी शिवराम जाटव के घर लोग बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भर रहे थे। इसी समय पास में चूल्हा जल रहा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लगने से छोटा सिलेंडर फट गया। घायलों में कृष्णा पुत्र राजेंद्र जाटव, तनु पुत्री राजेंद्र जाटव, शिवराम पुत्र रघुनाथ जाटव है।