सिनेमा की दुनिया में सितारे अपनी प्रतिभा के दम पर कुछ ऐसा मुकाम हासिल करते हैं, जो उन्हें उनकी जिंदगी शान से जीने में मदद करता है। लग्जरी गाड़ियां, महलों जैसा घर और नौकर-चाकर इन सितारों की जिंदगी में बहुत ही आम बात है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ज्यादातर सभी सेलेब्स हैं राजा-महाराजाओं की तरह ही जिंदगी जीते हैं। आपने बॉलीवुड में कई सेलेब्स हैं, जो रॉयल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है अपने करियर के दम पर रॉयल्टी में जीने वाले आपके पसंदीदा हॉलीवुड सितारों की जड़ें असल जीवन में राजशाही से संबंध रखते हैं।

रॉबर्ट पैटिनसन

'ट्विलाइट' में अपने वैंपायर का किरदार निभाकर रातों रात मशहूर हुए रॉबर्ट पैटिनसन की दुनिया दीवानी है। अभिनेता का जन्म लंदन में हुआ था। संगीत और कला की तरफ रॉबर्ट पैटिनसन का झुकाव बचपन से ही था। लेकिन रॉबर्ट ने अभिनय करने से बहुत पहले ही संगीत के लिए अपना प्यार जाहिर कर दिया था। हालांकि, उनका जादू अभिनय की दुनिया में चला और वह शानदार जिंदगी जीने लगे। लेकिन क्या आपको पता है कि रॉबर्ट पैटिनसन इंग्लैड की राजशाही से ताल्लुक रखते हैं। रॉबर्ट पैटिनसन प्रिंस विलियम और हैरी के दूर के चचेरे भाई लगते हैं।

मेगन मार्कल

साल 2018 में प्रिंस हैरी से शादी के बाद जब मेगन मार्कल डचेस ऑफ ससेक्स बनीं, तो उन्होंने अपनी मौजूदा शाही विरासत पर सवाल और गहरा कर दिया। जी हां, मेगन मार्कल बेशक दिखने में बेहद आम लगती हों, लेकिन वह इंग्लैंड के राजा एडवर्ड थ्री की वंशज हैं। अगर इस बात पर गौर करें तो इसका सीधा मतलब यह है कि वह, प्रिंस हैरी की दूर की चचेरी बहन लगती हैं।

पेरिस हिल्टन

पेरिस हिल्टन जानी-मानी अमेरिकी टेलीविजन कलाकार हैं, जिनकी खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। अपने काम के कारण लोगों का प्यार पाने वाली पेरिस हिल्टन एक राजकुमारी की तरह व्यवहार करती हैं। कमाल की बात यह है कि वह ऐसा कर भी सकती हैं क्योंकि वह एक राजपरिवार से संबंध रखती है। दरअसल, पेरिस अपने पिता रिचर्ड हिल्टन के परिवार की तरफ से हेनरी द्वितीय की वंशज है। इसका मतलब है कि पेरिस हिल्टन क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की 20वीं चचेरी बहन हैं।

जॉनी डेप

'पायरेट्स ऑफ द कैरेबियन' में कैप्टन जैक स्पैरो की भूमिका निभाकर पूरी दुनिया में जगह बनाने वाले जॉनी डेप पिछले काफी समय से अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के साथ चल रही लड़ाई के कारण सुर्खियों में थे। लेकिन आज हम आपको हॉलीवुड फिल्मों में अपना दमखम दिखाने वाले इस अभिनेता के बारे में ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे सभी को एहसास होगा कि जॉनी डेप राजशाही परिवार से आते हैं। दरअसल, जॉनी डेप क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के चचेरे भाई हैं।

एंजेलिना जोली

अपनी खूबसूरती से दुनिया को दीवाना बनाने वाली एंजेलिना जोली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री की रगों में भी शाही खून बहता है। एंजेलिना जोली अपनी मां मैरी बेट्रेंड के माध्यम से फ्रांसीसी राजघराने से संबंध रखती है। फ्रांस के पहले राजा फिलिप द्वितीय से उनका संबंध है, जिन्होंने 1180 से 1223 तक शासन किया था। खास बात यह है कि एंजेलिना इस लिहास से दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की 26वीं चचेरी बहन हैं।