झारखंड में आज झमझम बारिश की संभावना बहुत कम है। राजधानी रांची में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। इस बीच रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

झारखंड में 45 प्रतिशत कम हुई वर्षा

झारखंड में अबतक 235 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि अबतक 426 मिलीमीटर हो जानी चाहिए थी। प्रतिशत की बात करें तो अबतक 45 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इधर, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के कारण मौसम विभाग ने 29 से 31 जुलाई तक पूरे झारखंड में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।

चाईबासा में आज का मौसम

चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में सोमवार को दिन में आसमान में बादल छाये रह सकते हैं। शाम के समय तेज वर्षा की भी संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पलामू में आज का मौसम

पलामू गढ़वा व लातेहार में उमस भरी गर्मी कायम है। इससे जनता काफी परेशान है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्षा की संभावना शून्य है। अगले कई दिनों तक हल्की वर्षा के साथ मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है।

चतरा में आज का मौसम

चतरा में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। वर्षा होने की संभावना कम है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

कोडरमा में आज का मौसम

कोडरमा में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। अगले पांच दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।