आज झारखंड में मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं, कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने किसी भी इलाके में आंधी तूफान व भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि अगले दो तीन दिनों राज्य में मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला में मौसम का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक, आज चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। शाम के समय वर्षा की भी संभावना है। चाईबासा में न्यूनतम 26 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तापमन रहने की संभावना है। जमशेदपुर में न्यूनतम 27 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। इसके अलावा, सरायकेला में न्यूनतम 26 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है।

पलामू में मौसम का हाल

पलामू ,गढ़वा व लातेहार में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। इस कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहेंगे। अधिकतम ताममान में 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक और बढ़ोतरी हो सकती है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले कई दिनों तक मौसम के मिजाज में कोई बदलाव के संकेत नहीं हैं।

चतरा और कोडरमा में मौसम का हाल

चतरा में आज मौसम सामान्य रहेगा। धूप और बादल के बीच लुक्का-छिपी का खेल चलता रहेगा। वर्षा की संभावना कम है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, कोडरमा में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। अगले पांच दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।