झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद के से जुड़े रांची-हज़ारीबाग़ के 17 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। छापामारी अंबा सहित उनके करीबी राजेंद्र साहू के घर भी चल रही है। 

जमीन घोटाले से जुड़ा मामला

पूरा मामला जमीन घोटाले से जुड़ा हुआ है। हाल ही में एक जमीन विवाद में अंबा प्रसाद और उनके पूरे परिवार का नाम आया था। उसकी चारदीवारी भी जिला प्रशासन ने गिरा दी थी। सरकारी जमीन पर कब्जा का प्रयास का आरोप अंबा प्रसाद और उनके परिवार पर लगा था।

अंबा प्रसाद की बढ़ी मुश्‍किलें

गौरतलब है कि जमीन घोटाला मामले में छानबीन के क्रम में ईडी ने हज़ारीबाग जमीन विवाद केस को जांच के केंद्र में रखा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में अंबा व उनके पारिवारिक सदस्यों की मुश्किलें बढ़ेंगी। इधर चुनाव से पहले राज्‍य में एक बार फिर से ईडी की दस्‍तक ने हलचल पैदा कर दी है।