बठिंडा: जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना के ट्रक पर हुए आतंकी हमले में पांच जवान बलिदान हो गए। इनमें से एक बठिंडा के तलवंडी साबो के गांव बाघा का सिपाही सेवक सिंह भी है। वह अभी 20 दिन पहले ही छुट्टी काटकर वापस अपनी ड्यूटी पर लौटा था।

2018 में हुआ था सेना में भर्ती 

बता दें कि सेवक सिंह 2018 में सेना में भर्ती हुआ था। वह अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। वहीं जवान के बलिदान होने की खबर मिलने के बाद गांव में गमगीन माहौल पैदा हो गया। गांव के लोग परिवार वालों के साथ शोक व्यक्त करने के लिए पहुंच रहे हैं।