बॉडी के अनचाहे बाल हटाने के लिए महिलाएं वैक्सिंग करवाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर आसानी से सॉफ्ट वैक्स बना सकते हैं और फिर उससे हेयर रिमूव किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि घर पर सॉफ्ट वैक्स कैसे बनाएं..

घर पर कैसे बनाएं सॉफ्ट वैक्स?

सामग्री : सफेद दानेदार चीनी - 1 कप,नींबू का रस - 1 छोटा चम्मच,शहद - 1/4 कप,पानी - 1 चम्मच

वैक्स बनाने का तरीका :सबसे पहले एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर रखें।चीनी पिघलने के बाद नींबू का रस और शहद भी मिला दें।मिश्रण को बीच-बीच में चलाते रहें, जिससे वह जले नहीं।जब मिक्सचर थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तो गैस बंद कर दें।अब हेयर रिमूवल वैक्सिंग के लिए आपकी सॉफ्ट वैक्स तैयार है। अगर वैक्स ज्यादा गाढ़ी हो, तो थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं।

सॉफ्ट वैक्सिंग के जबरदस्त फायदे

सॉफ्ट वैक्स का असर बालों के साथ स्किन पर पड़ता है। इसलिए इसे हाथ-पैर, बगल या कमर जैसे बड़े एरिया के अनचाहे बाल हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।सॉफ्ट वैक्स से हाथ-पैर, कमर जैसे बड़े एरिया के अनचाहे बाल हटाना आसान होता है।हार्ड वैक्स के मुकाबले सॉफ्ट वैक्स ज्यादा सस्ती होती है।यह वैक्स बीच से टूटती नहीं है।आप सॉफ्ट वैक्स को गुनगुना भी इस्तेमाल कर सकते हैं।वैक्सिंग करवाने का फायदा यह भी है कि त्वचा मुलायम बन जाती है।इसके साथ ग्लोइंग स्किन भी मिलती है।सॉफ्ट वैक्सिंग स्किन से डेड सेल्स हटाने में भी मदद करती है।शेविंग के मुकाबले वैक्सिंग से बालों की ग्रोथ कम हो जाती है।वहीं, होममेड वैक्स का इस्तेमाल करने पर केमिकल का खतरा नहीं होता है।