रांची के एक प्रतिष्ठित स्कूल की शिक्षिका के साथ स्कूल के कर्मचारी संजीव डुंगडुंग ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। शिक्षिका ने संजीव पर आरोप लगाते हुए लोअर बाजार थाना में केस किया है। पुलिस का कहना है कि घटना छह दिसंबर की है।

शिक्षिका ने बताया कि स्कूल परिसर में ही आरोपित ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपित को थाना में पूछताछ के लिए बुलाया है। आरोपित मंगलवार को अपना बयान देगा। शिक्षिका का कहना है कि वह कई दिनों से थाना में आवेदन देना चाह रही थी, लेकिन नहीं दे पा रही थी।

लातेहार में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

उधर, लातेहार के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार की रात की है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

गांव के ही एक लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच को लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है।वहीं आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित साक्ष्य के अभाव में बरी

जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में सोमवार को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में स्पेशल कोर्ट पोस्को कवलजीत चोपड़ा की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। इस संबंध में नाबालिग के बयान पर आरोपित शादिक इमरान के खिलाफ आजादनगर थाना में पोस्को एक्ट का मामला दर्ज कराया गया था।

नाबालिग के साथ यह घटना इसी साल 2023 में घटी थी। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में सभी गवाह अदालत के समक्ष अपने बयान से मुकर गए थे। आरोपित घटना के बाद से ही जेल में बंद था