झारखंड के रांची में रविवार तड़के भीषण हादसा हुआ। यहां एक ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां इसके बाद फ्लाईओवर के खंभे से जाकर टकरा गईं 

पुलिस के मुताबिक, बस रांची से चाईबासा जा रही थी। यह हादसा सुबह 5 बजे हुआ। इस घटना में एक महिला और एक बच्चे की मौत हुई है। इन दोनों की पहचान की जा रही है।