चंडीगढ़: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 12,710 अस्थाई अध्यापकों को पक्के होने के नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्‍होंने कहा कि सभी का पंजाब सरकार के परिवार में स्वागत है।

कच्‍चा शब्‍द पंजाब में नहीं रहने देंगे- मान 

ईश्वर की कृपा से और पंजाबियों के प्यार और साथ से आने वाले दिनों में ओर भी फैसले जनता के हक में होते रहेंगे। विश्वास बनाए रखें, बाकी बचे कच्चे कर्मचारियों को भी हम जल्द पक्का करेंगे। सीएम मान ने कहा कि हम पंजाब में 'कच्चा' शब्द रहने ही नहीं देंगे। आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।