पंजाब में फिर से गर्मी बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से तेज धूप से तापमान बढ़ने लगा है। शनिवार को लुधियाना, जालंधर, चंडीगढ़, पटियाला, मोगा, बठिंडा सहित अन्य जिलों में सुबह ही मौसम के तेवर गर्म हो गए। सुबह के समय में गर्म हवाएं महसूस हो रही हैं। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में दो से दिन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती हैं।

21 जून से पंजाब में बदलेगा मौसम

वहीं, सोमवार से मौसम एक बार फिर बदलेगा। पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ दोबारा से सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से 21 जून तक बादल छाएं रहने, गरज के साथ छींटे पड़ने, तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान क़ई जगहों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना है। जिससे तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इससे पहले बीते बुधवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो दिनों तक आंधी और बारिश होने से पंजाब में मौसम ठंडा रहा।

बिपरजॉय चक्रवात का हो सकता है असर

वहीं, बीते दिनों बिपरजॉय चक्रवात का असर देखने को मिला था। इसके चलते शहर में तीन दिन बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं, आने वाले दिनों में गरज चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ समेत पंजाब व हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। वहीं बिपरजॉय चक्रवात इनडायरेक्ट वे पर चल रहा है।