झारखंड  | गढ़वा में केतार थाना क्षेत्र के हुरका गांव में शुक्रवार की रात आई बारात में बारातियों द्वारा पटाखा छोड़ने के क्रम में आग लगने से शादी के लिए लगा टेंट सहित उसके निकट खलिहान में रखे अरहर एवं गेहूं जलकर बर्बाद हो गए। इस घटा में पांच लाख से अधिक का नुकसान होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने डीजल पंप चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अन्यथा आग की चपेट में कई के कच्चे घर भी आ जाते।