सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रविवार को पेट्रोल- डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम नें पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आखिरी बार राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव करीब 11 महीने पहले हुआ था।कच्चे तेल की बात करें तो फिलहाल यह 85 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 86.31 डॉलर प्रति बैरल है और डब्लूटीआई क्रूड 82.52 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है। पिछले दिनों ओपेक प्लस देशों की ओर से उत्पादन में कटौती के बाद कच्चे तेल की कीमत में इजाफा देखने को मिला था।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।