खराब लाइफस्टाइल और बिगड़े हुए खान-पान की वजह से लोगों के साथ कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। चाहे स्किन के जुड़ी परेशानी हो या फिर बालों से, हर दूसरा व्यक्ति इससे जूझ रहा है। लोगों को सबसे ज्यादा दुख तब होता है जब उनके बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। बदलते मौसम और खराब खान-पान का असर बालों पर सबसे ज्यादा होता है। अगर आपके साथ भी यही परेशानी सामने आ रही है तो ये लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

दरअसल, पार्लर में जाकर हजारों रुपये खर्च किए बिना आप अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं। जी हां, भारतीय रसोई में रखे मेथी और करी पत्ते के कॉम्बिनेशन आपके झड़ते हुए बालों को बचाने में आपकी मदद कर सकता है। आज के लेख में हम आपको इस मिश्रण को तैयार करने का सही तरीका बताएंगे, ताकि आपके बाल भी बेजान से चमकदार बन जाएं। 

घर पर ऐसे बनाएं मेथी और करी पत्ते का तेल

अगर आप अपने बालों की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं तो इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कप सरसों का तेल लें और इसे गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद इसमें दो से तीन चम्मच मेथी के दाने और करी पत्ते डालें। तकरीबन दस मिनट तक इसे पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। ठंडा होने के बाद इसे छानकर एक बोतल में भर कर रख लें। अब इसे रात भर अपने बालों में लगाएं। इससे आपके बालों की ग्रोथ बढ़ेगी। 

ऐसे बनाएं हेयर मास्क

मेथी और करी पत्ते का मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच मेथी के बीजों का पाउडर बना लें। अब इसमें एक चम्मच करी पत्ते का पेस्ट मिलाएं। अपने हिसाब के इसे पतला और गाढ़ा करें। आधे घंटे के लिए इसे बालों में लगाएं और सादे पानी से धो लें। जल्द ही इसका असर दिखने लगेगा।  

इसे लगाने से मिलते हैं ये फायदे

मेथी और करी पत्ते को आप किसी भी रूप में बालों में लगा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार होते हैं।