गणतंत्र दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में प्रस्तावित मुख्य समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन झंडारोहण करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल के हाथों राज्य के 55 अधिकारी व जवान पदकों से अलंकृत होंगे। ये पदक उन्हें विभिन्न मौकों पर राष्ट्रपति व केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी हुए थे।

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को ऐसे पदाधिकारियों-जवानों की सूची जारी करते हुए ससमय रांची पहुंचने व रांची के एसएसपी को रिपोर्ट करने का निर्देश जारी किया है। जिन श्रेणियों में पदक दिए जाने हैं, उनमें विशिष्ट सेवा के लिए दो पदाधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 23 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 23 को वीरता के लिए पुलिस पदक, पांच अधिकारियों-जवानों को असाधारण आसूचना कुशलता पदक व दो पदाधिकारियों को अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक दिया जाना है।

मोरहाबादी मैदान में इन्हें दिया जाएगा पदक

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

पुलिस निरीक्षक बेंकटेश कुमार (रांची) व नवीन कुमार लकड़ा (डीएसपी, केंद्रीय भंडार रांची)। अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री मेडल दारोगा रूपा बाख्ला (रांची) व डीएसपी जयप्रकाश नारायण चौधरी (सीआइडी)।

असाधारण आसूचना कुशलता पदक

प्रभात कुमार (आइजी, विशेष शाखा), अनूप बिरथरे (डीआइजी विशेष शाखा), पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार (विशेष शाखा), पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी (एसआइबी रांची) व सिपाही मुकेश कुमार सिंह (एसआइबी रांची)।

वीरता के लिए पुलिस पदक

शहीद सिपाही कृष्ण प्रसाद न्यौपाने (गढ़वा, एसटीएफ), शहीद सिपाही परमानंद चौधरी (गढ़वा, एसटीएफ), शहीद सिपाही अजित ओड़ेया (गढ़वा, एसटीएफ), शहीद सिपाही कुंदन कुमार सिंह (गढ़वा, एसटीएफ), शहीद सिपाही देव कुमार महतो (गढ़वा, एसटीएफ), शहीद सिपाही अजय कुजूर (गढ़वा, एसटीएफ), दारोगा सुशील टुडू (चतरा), आइपीएस के. विजय शंकर (पलामू, जमशेदपुर), दारोगा प्रभात रंजन राय (पलामू), सिपाही छोटे लाल कुमार (पलामू), दारोगा फागु होरो (दुमका), पुलिस इंस्पेक्टर लिलेश्वर महतो (रामगढ़), दारोगा रामेश्वर भगत (रामगढ़), एएसआइ अर्जुन कुमार सिंह (चाईबासा), तत्कालीन एएसपी अभियान विपुल पांडेय (लातेहार, बीएसएफ), पुलिस निरीक्षक बृज कुमार (सिमडेगा, रांची), दारोगा सत्येंद्र कुमार सिंह (सिमडेगा), हवलदार अरविंद मिंज (सिमडेगा), सिपाही नवनीत नवल (सिमडेगा), दारोगा अर्जुन कुमार सिंह (चाईबासा), सिपाही रंजीत कुमार (पलामू), तत्कालीन असाल्ट ग्रुप कमांडर एसटीएफ रमेंद्र कुमार (एसटीएफ) व पुलिस निरीक्षक जान मुर्मू (सिमडेगा, रांची)।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

अरविंद कुमार (विशेष शाखा), अनिमेष कुमार गुप्ता (सीसीआर जमशेदपुर), पुलिस निरीक्षक तकनीकी विमल कांत कुंवर (संचार एवं तकनीकी सेवाएं), दारोगा साकीर अंसारी (एटीएस रांची), एएसआइ जेम्स टोप्पो (एटीएस रांची), एएसआइ रजनीश कुमार (चाईबासा), हवलदार मुकरू सुंडी (एसटीएफ रांची), हवलदार बलराम बहादुर राणा (एटीएस), हवलदार सुभाष धोबी (जैप-7 हजारीबाग), सिपाही मंगल गुरुंग (एटीएस), सिपाही लालू लामा (जैप-1), पुलिस निरीक्षक शंकर कामती (झारखंड जगुआर), पुलिस निरीक्षक तकनीकी राजीव कमल (संचार एवं तकनीकी सेवाएं), दारोगा तुफैल खां (चाईबासा), दारोगा गुरुदेव ठाकुर (जैप-10, होटवार), दारोगा सिंहराज तामंग (झारखंड जगुआर), दारोगा आयुधिक मोहम्मद अरशद खां (रांची), एएसआइ बसंत कुमार पासवान (चाईबासा), एएसआइ रंजीत कुमार (झारखंड जगुआर), हवलदार बच्चन कुमार सिंह (जैप-6 जमशेदपुर), हवलदार अमित कुमार (झारखंड जगुआर), महिला हवलदार प्रभा केरकेट्टा (जैप-10, होटवार) व हवलदार संजय कुमार गोराई (झारखंड जगुआर)।

अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक

दारोगा रूपा बाख्‍ला (रांची) व डीएसपी जयप्रकाश नारायण चौधरी (सीआईडी)