झारखंड में मौसम विभाग ने आंधी तूफान को लेकर अधिकतम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज पलामू पलामू ,गढ़वा, लातेहार और चतरा छोड़कर सभी जिलों में आंधी तूफान का असर देखने को मिल सात है।

वहीं, राज्य में बारिश को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गई है। इससे साफ है कि आज झारखंड के लगभग सभी इलाकों में बारिश की संभावना कम है।

रांची और रामगढ़ का मौसम

राजधानी रांची में भी आज आंधी तूफान का असर देखने को मिलेगा। आज यहां न्यूनतम 24 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। इसके अलावा, रामगढ़ में न्यूनतम 25.6 और अधिकतम 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में रविवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम के समय वज्रपात के साथ तेज वर्षा की भी संभावना है।

चाईबासा में न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, जमशेदपुर में आज न्यूनतम 25 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की आशंका है।

पलामू ,गढ़वा व लातेहार का मौसम

पलामू ,गढ़वा व लातेहार में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। आज भी लोग यहां भीषण गर्मी का सामना कर सकते हैं। यहां तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

इस कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। अधिकतम ताममान में एक डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हुई है तो न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। अगले कई दिनों मौसम का मिजाज में बदलाव के संकेत नहीं हैं। आज यहां न्यूनतम 25 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

कोडरमा और चतरा का मौसम

कोडरमा में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होगी। अगले दो दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके अलावा, चतरा में भी मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, वर्षा की संभावना कम है। आज यहां न्यूनतम 24 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।