जलालाबाद के आप विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के पिता सुरिंदर कंबोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक मामले में राजीनामा करवाने के नाम पर जबरदस्ती वसूली के आरोप में कंबोज को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि सुरिंदर ने शिकायतकर्ता सुनील से दस लाख रुपये मांगे थे।

मामला ये था कि एक महिला ने सुनील पर आरोप लगाया था कि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। इसी मामले का राजीनामा कराने के लिए सुरिंदर ने पैसा मांगा था। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने सुरिंदर कंबोज को गिरफ्तार कर लिया। 

विधायक ने किया स्वागत

वहीं विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने अपने पिता की गिरफ्तारी का स्वागत किया है उन्होने कहा कि भगवंत मान की सरकार में जो भी भ्रष्टाचार का काम करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। गोल्डी ने कहा कि उसके पिता उसके साथ नहीं रहते थे। रात को उनके पास थाना सिटी से फोन आया था कि उनके पिता के खिलाफ ब्लैकमेल की शिकायत है तो उन्होंने कहा था कि बनती कार्रवाई की जाए।