मूंग दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें मौजूद विटामिन्स शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, मूंग दाल के इस्तेमाल से स्किन संबंधित समस्या से बच सकते हैं।

सनटैन दूर करे

मूंग दाल के इस्तेमाल से सनटैन की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए ग्रीन टी और मूंग दाल का पाउडर मिला कर पेस्ट तैयार कर लें, फिर इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

रूखी त्वचा से राहत दिलाने में मददगार

आप सर्दियों में मूंग दाल के इस्तेमाल से रूखी त्वचा से निजात पा सकते हैं। इसके लिए मूंग दाल का पेस्ट तैयार कर लें, इसमें एक टी स्पून दही और सरसों का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें।

मुंहासे से निजात दिलाए

सबसे पहले मूंग दाल और अमरूद की पत्तियों से पेस्ट तैयार कर लें, इसमें गुलाब जल मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। लगभग 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

हेल्दी स्किन के लिए

मूंग की दाल में कोलेजन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मददगार है। इसके लिए मूंग दाल पाउडर से पेस्ट तैयार कर लें, इसमें एक चम्मच शहद और गुनगुना पानी मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं। जब सूख जाए, तो पानी से धो लें।

स्किन क्लींजिंग के लिए

मूंग दाल के इस्तेमाल से स्किन को साफ कर सकते हैं। इसके लिए मूंग दाल से पेस्ट तैयार कर लें। इसमें एलोवेरा जेल और दही मिलाएं, इसे चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।