राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के जिलों में जहां न्यूनतम तापमान में बदलाव दिख रहा है वहीं 12 जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र ने वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में 4 जनवरी को जबकि 5 और 6 जनवरी को मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी में  आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं वर्षा होने की संभावना है।

वरिष्ठ विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है और वर्षा के बाद पूरे राज्य का तापमान गिरने और कनकनी बढ़ने के संकेत हैं।

कुछ ऐसा रहा मौसम 

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य का मौसम शुष्क रहा। वहीं राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में कहीं कहीं कोहरा छाया रहा जबकि राजधानी रांची में आसमान साफ रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री चाईबासा का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस देवघर का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम 22.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ऐसा रहेगा राज्य और रांची का मौसम 
 
3 जनवरी : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे, हल्की वर्षा होने की संभावना

4 जनवरी : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे, हल्की वर्षा होने की संभावना

5 जनवरी : सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा होने की संभावना

6 जनवरी : सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा होने की संभावना।