बिजली चोरी करने वाले व बिजली के बकाएदारों के खिलाफ मंगलवार को जमशेदपुर सर्किल क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान जमशेदपुर सर्किल के चार विद्युत डिवीजन में जमशेदपुर के विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार के आदेश से चलाया गयाजानकारी देते हुए विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने बताया कि जमशेदपुर सर्किल में कुल 531 घरों में छापेमारी की गई, जिसमें से 71 लोगों पर विभिन्न थानों में एफआइआर दर्ज कराया गया, जबकि इन लोगों से 17 लाख रुपये की जुर्माना वसूली गई।

मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में आज पांच घंटे बंद रहेगी बिजली

मानगो विद्युत डिवीजन के तहत विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो वन के तहत 33/11 केवी फीडर डिमना वन तथा 11 केवी डिमना टू फीडर के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार की सुबह 11 बजे से संध्या चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

जानकारी देते हुए विद्युत अवर प्रमंडल मानगो वन के सहायक विद्युत अभियंता अंबर तुषार कच्छप ने बताया कि 11 केवी डिमना वन को 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद किया जाएगा।

इसके कारण कालिकानगर, कुंवर सिंह रोड, राजेंद्र नगर, उलीडीह, टैंक रोड, डिमना, मानगो बाजार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता ने बताया कि 11 केवी डिमना टू फीडर को दोपहर दो बजे से चार बजे तक बंद किया जाएगा। इसके कारण डिमना रोड, शंकोसाई, सुभाष कालोनी, संजय पथ, आदर्शनगर क्षेत्र प्रभावित रहेगा। उन्होंने बताया कि पेड़ की डाली काटने के साथ ही मेंटनेंस का काम किया जाएगा।

आवश्यक होने पर यहां करें संपर्क

सहायक विद्युत अभियंता मानगो वन - 9431135928

कनीय विद्युत अभियंता डिमना - 9431135951

कनीय विद्युत अभियंता शास्त्रीगनर - 9431135945