राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। पिछले दिनों रांची में हुई बूंदाबांदी के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। राजधानी के तापमान में लगातार गिर रहा है। देर रात तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक पूरे राज्य में मिचौंग चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। इस कारण ठंड का असर भी बढ़ गया है। ठंड को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी ने कहा कि आने वाले दिनों न्यूनतम तापमान में गिरावट होगा और कंपकंपी बढ़ेगी।

इसके साथ ही कुहासा व धुंध का असर भी बढ़ने लगेगा। उन्होंने बताया कि आगामी चार दिनों तक राजधानी समेत पूरे राज्य में आसमान सामान्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। बताया कि बादल के छंटने के साथ ही तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज किया गया है। यह सिलसिला आने वाले दिनों और देखने को मिलेगा।

सबसे अधिक तापमान चाईबासा का

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रामगढ़ का रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, रविवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम

11 दिसंबर : आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस

12 दिसंबर : आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस

13 दिसंबर : आसमान मुख्यत: साफ रहेगा, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस

14 दिसंबर : आसमान मुख्यत: साफ रहेगा, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस।