ग्लोइंग त्वचा पाना हर महिला की चाहत होती है। लेकिन बदलते मौसम, प्रदूषण, गलत खानपान के कारण स्किन संबंधी समस्या आम है। आप चमकदार और निखरती त्वचा के लिए न जाने कितने महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। नेचुरल निखार के लिए आप अंगूर का भी प्रयोग कर सकते हैं। जी हां, स्किन केयर रूटीन में अंगूर शामिल कर त्वचा की रंगत निखार सकती हैं।अंगूर सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह विटामिन-सी, विटामिन-के और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। आप अंगूर का इस्तेमाल कर स्किन की कई समस्या से राहत पा सकती हैं।

बेसन के साथ

सामग्री : 2 चम्मच अंगूर का रस, 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच हल्दी,

बनाने का तरीका : सबसे पहले एक बाउल में एक चम्मच बेसन लें, इसमें हल्दी और अंगूर का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

शहद और अंगूर का रस

यह फेस पैक चेहरे पर मौजूद डार्क स्पॉट की समस्या को दूर करने में सहायक है। इसके लिए एक बाउल में अंगूर का रस लें, इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कुछ मिनट बाद चेहरा धो लें।

स्किन के लिए अंगूर के फायदे

अंगूर में साइट्रिक एसिड पाया जाता है,जो स्किन के दाग-धब्बे को दूर करने में मददगार है। नियमित रूप से चेहरे पर अंगूर के रस का इस्तेमाल कर बेदाग त्वचा पा सकती हैं।अंगूर में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा की झुर्रियों को कम करते हैं। यह त्वचा को जवां बनाए रखता है।त्वचा पर अंगूर का इस्तेमाल कर आप सनबर्न की समस्या से भी राहत पा सकते हैं। इसमें कोलेजन पाया जाता है, जो स्किन के लिए कारगर है।