प्रयागराज। तीन साल पहले अपर जिलाधिकारी पद से रिटायर रामप्यारे, उनकी दो पत्नियों तथा पिता रामकरण विषाक्त भोजन की वजह से हालत बिगड़ी गई। उन्हें शुक्रवार भोर में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल लाया गया।

खबर पाकर जौनपुर से आए पहली पत्नी अनारा देवी के मायके वाले उन्हें शहर में अलग-अलग निजी अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से डाक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। शुक्रवार देर रात स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

रायबरेली से 2020 में रिटायर अपर जिलाधिकारी का परिवार अल्लापुर में बने नए मकान में रहता है। अनारा देवी से कोई संतान नहीं होने पर रामप्यारे ने सुमन देवी से दूसरी शादी कर ली थी। अनारा के मायके वाले उनकी मौत पर शक जता रहे हैं।

उनका कहना है कि दो शादी की वजह से परिवार में कलह का माहौल बना हुआ था इस बारे में रिटायर अपर जिलाधिकारी रामप्यारे ने कहा कि गुरुवार रात भोजन के बाद फूड प्वाइजनिंग से सबकी हालत बिगड़ी थी। अनारा देवी के मायके वालों ने जार्जटाउन थाने में तहरीर देकर उनकी मौत की जांच करने की मांग की है।