पुणे । देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटिल के पति श्री देवी सिंह शेखावत (89) का शुक्रवार को पुणे में निधन हो गया। उन्हें दो दिन पहले कार्डियक अरेस्ट के चलते पुणे के केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह 9.30 बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 6 बजे पुणे में किया जाएगा।