मुंबई।  के अंधेरी ईस्ट इलाके में बुधवार शाम गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जानकारी बृहनमुंबई नगर निगम की तरफ से दी गई है। 

आग लगने का यह हादसा साकीनाका के जैन सोसाइटी में हुआ। आज सुबह के 8 बजे ही यह घटना घटी। सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए और आधे घंटे के भीतर आग को बुझा दिया। 38 वर्षीय युवक सलीम अंसारी, इस आग में बुरी तरह झुलस गए हैं। उनका इलाज सरकार द्वारा संचालित अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में ही हो रहा है।