भारत की मौजूदा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जिम्मेदार मंत्री है। अक्सर बजट पेश करने के साथ-साथ वह विपक्षियों को करारा जवाब देती हुई भी नजर आती हैं। उनके कामों की चर्चा हम सभी ने सुनी हैं। निर्मला सीतारमण इंदिरा गांधी के बाद देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बन गई हैं। साल 2006 में वह भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बनीं और तब से लेकर आज तक इस पार्टी का हिस्सा बनी हुई है। राजनीतिक जीवन के बारे में उन्होंने कई बार खुलकर बात की है।

जेएनयू से किया एमए

शुरुआत से ही निर्मला सीतारमण पढ़ाई में काफी होशियार रही है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मद्रास और तिरुचिरापल्ली से की थी। इसके बाद उन्होंने सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। इससे आगे की पढ़ाई उन्होंने जेएनयू से पूरी की। यहां निर्मला सीतारमण ने इकोनॉमिक्स में एमए और फिर एमफिल की डिग्री को हासिल किया।

सेल्स गर्ल के रूप में भी काम कर चुकी है निर्मला सीतारमण

किसी भी बड़े मुकाम तक पहुंचने के लिए छोटे-छोटे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। ठीक वैसे ही निर्मला सीतारमण ने अपनी पढ़ाई के बाद कई जगहों पर काम किया था। वह एक घर का सजावटी सामान बेचने वाली दुकान में सेल्स गर्ल के रूप में काम करती थी। इसके बाद वह लंदन में कृषि इंजीनियर्स एसोसिएशन से जुड़ीं।

उन्होंने लंदन में प्राइस वॉटरहाउस नाम की कंपनी में सीनियर मैनेजर के रूप में भी काम किया है। हालांकि, वह कुछ समय के लिए बीबीसी से भी जुड़ी थी। भारत लौटने के बाद उन्होंने हैदराबाद में सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी में डेप्युटी डायरेक्टर के रूप में काम करती रहीं। उन्होंने अपने जीवन में अधिक संघर्ष किए है। उन सभी का परिणाम है कि, वह आज इतने ऊंचे पद पर नियुक्त है।

कई पुरस्कार से हो चुकी है सम्मानित

3 सितंबर 2017 को निर्मला सीतारमण को भारत की रक्षा मंत्री बनाया गया। वह इस पद को धारण करने वाली दूसरी महिला हैं। निर्मला सीतारमण को जेएनयू द्वारा 2019 में विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा फोर्ब्स पत्रिका द्वारा 2019 में उन्हें दुनिया की 34 वीं सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में भी स्थान दिया गया था।

निर्मला सीतारमण ने की लव मैरिज

जानकारी के अनुसार, जेएनयू में पढ़ाई के दौरान निर्मला सीतारमण अपने पति परकला प्रभाकर से मिलीं। जिसके बाद निर्मला सीतारमण ने लव मैरिज की है। शादी के बाद वह दोनों लंदन शिफ्ट हो गए। 1991 में जब पहली संतान का जन्म होने वाला था तो वह पति के साथ भारत आ गईं। बेटी के जन्म के बाद वह हैदराबाद में बस गईं।