कुआरमुंडा ब्लाॅक के जलंगबिरा पंचायत के बरटोली में बेटी से मारपीट करने पर ससुर ने दामाद को कुल्हाड़ी से काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। झारखंड के सिमडेगा जिला जलडेगा थाना क्षेत्र के कादोपानी गांव निवासी मृतक शादी करने के बाद ससुराल में घर जमाई था। उनका एक बेटा भी है।

मारपीट से तंग आकर ससुर ने उसकी हत्या कर दी एवं थाने में आत्मसमर्पण किया। बीच-बचाव में बेटी को भी गंभीर चोट लगी है।

सूचना मिलने पर साइंटिफिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। जलंगबिरा निवासी संतोष सोय की बेटी सुशीला सुरीन की शादी नुआगांव में  हुई थी।

शराब के नशे में पत्‍नी संग करता था मारपीट

ससुराल में उत्पीड़न के कारण वह मायके चली आई। फिर उसकी शादी झारखंड के सिमडेगा जिला जलडेगा थाना क्षेत्र के कादोपानी गांव निवासी जोलेन सोरेन के साथ हुई थी। वह ससुराल में घर दामाद के रूप में रह रहा था। जोलेन भी शराब के नशे में आकर पत्नी से मारपीट करता था।