जालंधर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गोल्‍डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों को गिरफ्तार किया है।  यह नेटवर्क विदेश से चलाया जा रहा था।पुलिस ने गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे लाखों रुपयों को सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आठ आरोपियों से तीन पिस्तौल, 10 कारतूस और वाहन बरामद किए हैं। इन सभी आरोपियों पर कई मुकदमें भी दर्ज हैं। ये सभी आरोपी धमकी, जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियां शामिल थे। जालंधर के कपड़ा व्‍यापारी को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगी थी। इन आरोपितों को विदेश से ऑर्डर मिलता था। पंजाब पुलिस विदेश नेटवर्क की जांच में जुटी है। अपराधियों को रिमांड पर ले लिया गया है। वहीं इन आरोपियों को पकिस्‍तान से हथियार सप्‍लाई किए गए थे। पुलिस हथियार देने वालों की भी तलाश कर रही है।