मुंबई। एयर इंडिया के एक 80 वर्षीय यात्री की मुंबई हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर न मिलने पर मौत हो गई। दरअसल, यात्री ने व्हीलचेयर का अनुरोध किया था, भारी मांग के कारण उसे इंतजार करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने चलने का फैसला किया और इसी दौरान उसकी गिरने से मौत हो गई।घटना 12 फरवरी को न्यूयॉर्क से एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री के उतरने के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर हुई। एयरलाइन के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि यात्री की उम्र 80 वर्ष से अधिक थी। एयर इंडिया ने कहा कि व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण, उसने यात्री से एयरलाइन स्टाफ-सहायता वाली व्हीलचेयर की प्रतीक्षा करने का अनुरोध किया था, लेकिन उसने अपने जीवनसाथी के साथ पैदल चलने का विकल्प चुना।एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 12 फरवरी को न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले हमारे मेहमानों में से एक, अपनी पत्नी के साथ पैदल चलने लगे और उनकी गिरने के बाद मौत हो गई। एयरलाइन ने कहा कि बीमार होने के बाद उसकी देखभाल कर रहे हवाईअड्डे के डॉक्टर की सलाह के अनुसार यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।