चंडीगढ़। खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल सिह के करीबी रहे अवतार सिंह खंडा का मोगा में अंतिम संस्कार किये जाने की मांग पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से स्टेटस रिपोर्ट की मांग की है।

15 जून को हुई अवतार सिंह खंडा की मृत्यु

अवतार सिंह खंडा की इंग्लैंड के एक निजी अस्पताल में 15 जून को मृत्यु हुई थी। अवतार सिंह खंडा पर अमृतपाल सिंह का साथ देने सहित लंदन में भारतीय उच्चायोग में तिरंगे के अपमान का भी आरोप था।

अवतार सिंह खंडा की बहन ने दाखिल की याचिका

अवतार सिंह खंडा की बहन जसप्रीत कौर ने मोगा में अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर याचिका दाखिल की है। दाखिल याचिका में कहा गया है कि उसके मृतक भाई की अंतिम इच्छा थी कि उसका मोगा में अंतिम संस्कार हो और फिर उसकी आस्तियों को श्री किरतपुर साहेब में प्रवाहित किया जाए।

इसके लिए उसके भाई की मृतक देह को इंग्लैंड से भारत लाये जाने की इजाजत दी जाए। याचिका में केंद्रीय विदेश मंत्रालय और ग्रह मंत्रालय सहित पंजाब सरकार को भी प्रतिवादी पक्ष बनाया है।