भोपाल ।   स्‍वयं को मृत साबित करने के लिए दूसरे की हत्या करने वाले आरोपित को मृत्यु दंड की सजा सुनाई गई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजधानी की विशेष अदालत ने हत्या के मामले में दोषी रजत सैनी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। यह सजा विशेष न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार टाडा के न्यायालय ने सोमवार को सुनाई। आरोपित पूर्व से ग्वालियर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वह पैरोल पर आया था और इस दौरान उसने अपनी ही कद-काठी के अमन दांगी की हत्या कर दी थी और शव को जला दिया था। ऐसा उसने स्वयं को मृत साबित करने के लिए किया था।