पंजाब | जालंधर के संतोखपुरा में शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में बंद कमरे में मिला, जिससे हड़कंप मच गया। युवक राजिंदर रामामंडी के एक शोरूम में काम करता था। उसकी बेरहमी से हत्या की गई और उसके साथ कमरे में रहने वाला दोस्त फरार है। पुलिस को उसी युवक पर हत्या का शक है।जानकारी के मुताबिक रामामंडी के ड्रेस गुरु नाम के शोरूम में सनी और राजिंदर काम करते थे। मालिक ने उन्हें संतोखपुरा में एक घर रहने को दिया था। कल रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सनी ने राजिंदर का कत्ल कर दिया और फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है और आसपास की लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को लेकर शोरूम मालिक से भी बात की है ताकि विवाद का पता चल सके।