यूपी के सुलतानपुर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषी को पॉक्सो कोर्ट ने बीस साल कैद की सजा सुनाई है। मामला कादीपुर का है। घटना बीते साल 2022 की है।विशेष लोक अभियोजक रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि एक गांव में 18 मई 2022 को घटना हुई थी। पीड़िता की भाभी ने एफआईआर लिखवाई थी। उसके अनुसार 12 वर्षीय ननद को अमरेथू डड़िया निवासी पंकज लकड़ी तोड़ने के बहाने शाम को बाग में ले गया था।वह साढ़े छह बजे जब वह घर लौटी तो बताया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।जब घरवाले आरोपित के घर गए तो उसने गाली व जान से मारने की धमकी दी। मुकदमा चला तो अभियोजन ने छह गवाह पेश कराए। जज पवन कुमार शर्मा ने दोषी को सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया।