कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ को शामिल किया, दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह को नहीं मिली जगह


भोपाल । मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस में आर-पार की लड़ाई शुरू की गई है। भाजपा के स्टार प्रचारकों के जवाब में शनिवार को कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय समेत 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। स्टार प्रचारकों की सूची में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों के अनुसार नेताओं को स्थान दिया गया है। मजेदार बात यह कि, स्टार प्रचारकों की सूची में पीसीसी चीफ कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को तो शामिल किया गया हैं, लेकिन दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह का नाम शामिल नहीं किया गया है। 
कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची में जिन नेताओं को शामिल किया गया है, उनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेनुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, जितेंद्र सिंह, कमलनाथ, डॉ. गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, सुखविंदर सिंह, दीपक बाबरिया, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, ओमकार मरकाम, अजय सिंह, विवेक तंखा, राजमणि पटेल, सचिन पायलट, नकुल नाथ, मीनाक्षी नटराजन, जीतू पटवारी, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, आरिफ मसूद, शेख अलीम, संजय मसानी, सुनील केदार, अशोक सिंह, राधेलाल बघेल, महेंद्र पटेल, जीवन पटेल, प्रदीप अहिरवार , गुड्डु राजा बुंदेला और अभय दुबे शामिल हैं।