जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में आज स्थिति सामान्य नहीं है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बयान पर गहलोत ने केंद्र सरकर की मंशा पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा,ओबामा के बयान से ये साबित हो गया कि देश गलत दिशा में जा रहा है। ओबामा ने अपने बयान में कहा कि अगर उनकी बात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होती तो तो वे मुस्लिम अल्पसंख्यकों की हिफाजत का जिक्र करते।

पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर गहलोत ने कहा,देश के वर्तमान हालात में विपक्षी दलों की एकजुटता आवश्यक है। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,देश में सामाजिक सुरक्षा का कानून बनना चाहिए। राजस्थान सरकार ने यह कानून बनाया है।इस कानून का मकसद यह है कि अभावग्रस्त लोग बुढ़ाने में जीवन यापन कर सके। सरकार की जिम्मदारी है कि गरीबों को साप्ताहिक पैसा दे। राज्य में सरकार एकल नारी,बुजुर्ग और दिव्यांगों को पेंशन दे रही है।

अशोक गहलोत ने कहा, कांग्रेस ने 70 साल से लोकतंत्र को बचाकर रखा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी ने जान दे दी,लेकिन खालिस्तान नहीं बनने दिया। गहलोत ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर कहा कि प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा के सांसद चुनाव जीते थे। लेकिन इस परियोजना को ये 25 वकील राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिला सके।छह महीने में छठी बार भरतपुर पहुंचे गहलोत ने महंगाई राहत शिविरों का दौरा करने के साथ ही आम लोगों से संवाद किया। उन्होंने जनसभा को भी बोधित किया। उन्होंने कहा,राजस्थान देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। यहां पानी की उपलब्धता मात्र एक प्रतिशत है। सीएम ने कहा कि चुनाव में क्या होगा यह माईबाप जनता है, किस पार्टी को सत्ता सौंपनी है, यह जनता का काम है।