सीकर में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या का मामला सामने आया है। पीड़ित अपने ननिहाल में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई करती थी। मृतका के चाचा ने लक्ष्मणगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना सीकर जिले के रामगढ़ की है।मृतका के परिजनों ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि घटना में मृतका की एक सहेली भी शामिल है। गुरुवार को सुबह 10:00 बजे मृतका के पास फोन आया था। उसके बाद वह ननिहाल से पांच किलोमीटर दूर रहने वाली अपनी सहेली से मिलने गई थी। वहां पहले से ही तीनों लड़के मौजूद थे, जो लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले हैं। आरोपी ने भतीजी को नशीला पदार्थ मिलाकर जूस पिलाया और बाइक पर होटल ले गए। होटल ले जाकर युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस कारण उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि लड़के पहले भी पीड़िता को परेशान करते थे। लड़कों को कई बार समझाया गया था, लेकिन वह नहीं माने और घटना हो गई।