भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, खिरनी और गुलमोहर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ रामदयाल प्रजापति ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। रीना जाट ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। विनय जाट तथा प्रणाम साथ थे। कृति गुप्ता तथा  महेश प्रजापति, राकेश जोशी, कमल गर्ग, आनंद प्रजापति, विनोद प्रजापति, सोमेंद्र प्रजापति, प्रयाग, निखिलेश, अकांशु भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ अमर सिंह, सुमित दुबे, राज दुबे, संजय जैन, संतोष जैन, अमर जैन, राजेंद्र जैन और सजल जैन ने पौधे भी लगाए।