बारिश के बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम हुआ, लेकिन न्यूनतम तापमान अभी अधिक बना हुआ है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि मौसम विभाग ने 11 व 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरने का अनुमान लगाया है।

बृहस्पतिवार की सुबह बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया था। दोपहर तक बूंदाबांदी के बाद आसमान में बादल छाए रहे लेकिन उसका असर रात में नहीं रहा। शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार को दिन में भी हवा चलने से ठंड का अहसास होता रहा।

उधर, मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 11 व 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान जताया है हालांकि अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना जताया है।