चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश इंतजार कर रहा है। चंडीगढ़ में भी लोगों को इसका इंतजार है। शहर के सभी स्कूलों में इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं इसकी सफलता के मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर भी जारी है।चंडीगढ़ सेक्टर 8 के प्राचीन शिव मंदिर में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने की कामना के लिए पूजा की गई। मुख्य पुजारी पंडित अयोध्या प्रसाद ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव की पूजा की। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से हमारे देश का पूरी दुनिया में गौरव बढ़ेगा। हमारे देश के वैज्ञानिकों का मान बढ़ेगा जो दिन-रात एक कर इसे सफल बनाने में जुटे रहे।