आज झारखंड के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य भागों के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमानों के मुताबिक आज चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में गुरुवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम के समय वज्रपात के साथ तेज वर्षा की भी संभावना है। चाईबासा का न्यूनतम तापमान अधिकतम 24 व अधिकतम 35 डिग्री रहने की आशंका है।

जमशेदपुर और चतरा में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा सरायकेला में आज का न्यूनतमान तापमान 25 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा, चतरा में भी आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक डिग्री की वृद्धि होगी। वर्षा की पूरी संभावना है। यहां आज न्यूनतम 24 और अधिकतम 29 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। वहीं, कोडरमा में दिन के दौरान धूप निकलेगी। कभी-कभी बादल छाए रह सकते हैं। अगले 24 घंटे में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

राजधानी में भारी बारिश का अनुमान

आज झारखंड की राजधानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंघभूम, सिमडेगा, खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के अधिकतम इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पलामू पश्चिमी सिंघभूम, सिमडेगा, खरसावां, पलामू, गढ़वा और चतरा समेत कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।