मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। सड़क किनारे खड़ी यात्रियों से भरी बस 25 फीट गहरी खाई में गिर गई है। राज्य परिवहन निगम  के बस चालक द्वारा नियंत्रण खोने से यह बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि हादसे में कम से कम 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पालघर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह हादसा मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर महाराष्ट्र के पालघर जिले के वागोभा खिंड में हुआ है।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल से पालघर के बोईसर जा रही थी। उन्होंने कहा, "बस लगभग 25 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चालक सहित 15 लोग घायल हो गए। उनमें से पांच को गंभीर चोटें आई हैं।