बोकारो में 28 साल के एक युवक ने अपनी ही 16 वर्षीय साली के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। युवक ने 16 साल की मासूम के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

आरोपी युवक दो बच्चों का पिता है। पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय थाने में आरोपी दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

दर्ज FIR के आधार पर स्थानीय पुलिस आरोपी युवक की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही सलाखों को पीछे होगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़िता 16 अक्टूबर की दोपहर शौच के लिए गई थी। उसी समय आरोपी युवक ने उसे रास्ते में पकड़ लिया।

मासूम किशोरी चीख-चिल्ला नहीं पाए, इसके लिए दरिंदे ने उसके मुंह को बंद कर दिया। इस दौरान उसने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि दरिंदगी का वीडियो बनाया।

आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया, तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा। दुष्कर्म के कुछ ही दिन के बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया।

एसडीपीओ  ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी कर ली गई है। आरोपी युवक अभी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।