चंडीगढ़।Jan Sahayak Mobile App सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाएं और सूचनाएं अब एक ही एप के माध्यम से मोबाइल पर प्राप्त की जा सकेंगी। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा जन सहायक हेल्प मी ऐप शुरू की गई है। इस ऐप के माध्यम से सभी सरकारी सेवाएं और सूचनाएं आप घर पर मौजूद रहते हुए देख सकते हैं।ऐप का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर या परिवार पहचान पत्र द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। नागरिकों को विभाग अनुसार एवं सरल पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी जन सहायक ऐप पर देने का प्रविधान सरकार ने किया है।इसके अलावा डायल 112 आपातकालीन सेवाएं, 100 पुलिस, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 104 स्वास्थ्य, 1091 महिला हेल्पलाइन, 1098 बाल हेल्पलाइन। 1075 कोविड-19 हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं के रूप में निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल, आधारभूत संरचना व कौशल विकास और सरल सेवाएं।

विभागवार सेवाएं, यूजर्स सेवाएं व जन शिकायत एवं आरटीआई की सेवाएं व सूचनाएं भी जन सहायक ऐप पर उपलब्ध होंगी। एप पर कैलेंडर एवं कार्यक्रम, सरकारी की घोषणाओं सहित सरकारी दूरभाष निर्देशिका भी मौजूद हैं।ऐप की मदद से राज्य के नागरिकों को सूखा राशन वितरण, बना बनाया भोजन, डाक्टर, पढ़ाई, कहीं पर आने-जाने के लिए पास, वित्तीय मदद, सिलेंडर, एंबुलेंस सहित अन्य विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने का विकल्प है।सभी इच्छुक नागरिक गूगल प्ले स्टोर से ऐप को डाउनलोड कर लें। ऐप के इंस्टाल होने के बाद इसे ओपन कर भाषा का चयन करें। इसके बाद 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज कर बटन पर क्लिक कर दें। एक ओटीपी सत्यापन कोड प्राप्त होगा, जिसे निर्धारित स्थान में दर्ज कर मोबाइल नंबर को सत्यापित कर ले। सफलतापूर्वक सत्यापित होने के बाद एप के माध्यम से सेवाओं के लिए अनुरोध किया जा सकता है।