चंडीगढ़ में ऑटो चालक और उसके साथी ने एक 58 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित महिला को ऑटो से बाहर फेंक कर फरार हो गए। मामले में मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने ऑटो चालक आरोपित सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपित अरविंद फरार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, महिला कैंबावाला एरिया से पंचकूला के सकेतड़ी मंदिर जाने के लिए किसी से लिफ्ट मांगने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान ऑटो चालक अपने दोस्त के साथ महिला के पास आया। उसने महिला को सकेतड़ी छोड़ने के लिए बोलकर बैठने को कहा। इस पर महिला ने कहा कि उसके पास किराया देने के पैसे नहीं है।

इसके बाद, इंसानियत का हवाला देकर आरोपित महिला को ऑटो में बैठकर सकेतड़ी मंदिर तक ले गए। वहां महिला ने मंदिर में दर्शन किए और वापस आई तो दोनों आरोपित उसे ऑटो में बैठकर कर जबरन जंगल की तरफ लेकर गए। आरोप है कि दोनों आरोपितों ने महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट की। इसमें महिला को चोट भी आई है।